Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में घर से खेलने निकले तीन बच्चे लापता, परिवार परेशान, सभी की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में रविवार सुबह तीन बच्चे—सूर्य जीत (15), गौरव (8), और अविराज (16)—अचानक लापता हो गए। बच्चों ने खेलकर आधे घंटे में लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की है।

जमशेदपुर। परसूडीह थाना के बारीगोड़ा में रविवार सुबह घर से खेलने की बात कहकर निकले तीन बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने तीनों की काफी तलाश की पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना परसूडीह पुलिस को भी दी गई। जानकारी के अनुसार बारीगोड़ा निवासी सूर्य जीत (15), गौरव (8) और अविराज (16) रविवार सुबह अपने घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। सूर्यजीत के परिजनों के अनुसार सुबह 10 बजे सूर्यजीत घर से खेलने के लिए आधे घंटे में वापस आने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version