Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह पुलिस बल की रहेगी तैनाती, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव

Jamshedpur. स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने विभिन्न होटलों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया है. 15 अगस्त के दिन जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी. बाइक पर हुड़दंग मचाने वालों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी थानों को दिए गए हैं.

बिष्टुपुर में मार्ग परिवर्तित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूरे शहर में नो-एंट्री लागू रहेगी. इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा.

नक्सल प्रभावित इलाकों में सतर्कता पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी और लगातार गश्त होगी, ताकि किसी भी तरह की अष्टिय घटना की बैंकी जा सकें. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

Exit mobile version