Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पावरू में शाह स्पंज कंपनी के पास ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में राजनगर निवासी सुमन मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम रहने से टाटा-हाता, टाटा-चाईबासा और ओडिशा-टाटा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

सुमन पोल्ट्री फॉर्म के चिकन पिकअप वैन में खलासी था। जानकारी के अनुसार, उसने वाशिंग सेंटर में वाहन खड़ा किया था। इसके बाद नाश्ता करने के लिए होटल गया था। वहां से लौटने के दौरान ट्रक का अगला पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई。

Exit mobile version