Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कीताडीह शिव मंदिर के पास मॉडल स्कूल की शिक्षिका टुंपा डे ने अपने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह शिव मंदिर के पास रहने वाली शिक्षिका टुंपा डे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, टुंपा डे मॉडल स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. घटना के समय उनके पति बाबू डे घर पर मौजूद नहीं थे. बताया जाता है कि शाम को परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें फंदे से झूलता देखा. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.मृतका अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं. अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. वहीं, स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं.

Exit mobile version