Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Tusu mela:कदमा उलियान नीलबांध के टुसू मेले में पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, बोले-आने वाले दिनों में कुड़मी समाज का राजनीति में मजबूत दखल होगा

Jamshedpur. कदमा उलियान स्थित नीलबांध में गुरुवार को नीलबांध टुसू मेला का आयोजन किया गया. इस मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. टुसू गीतों पर लोग नृत्य करते हुए अपनी संस्कृति का जश्न मनाते दिखे. मेला में कुल 18 टुसू प्रतिमाएं शामिल हुईं, जिनमें से राजनगर के सोसोमुली गांव की प्रतिमा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया.

विजेता टीम को 5000 रुपए का पुरस्कार दिया गया. कांड्रा के रुकमनी देवी और डोबो के धरनीगोड़ा गांव की प्रतिमाएं क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3000 और 2000 रुपए का पुरस्कार दिया गया. सभी भाग लेने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डुमरी के विधायक जयराम महतो मौजूद थे. मुख्य अतिथि जयराम ने मुख्य अतिथि जयराम महतो ने कहा कि कुड़मी समाज को अपने हक व अधिकार के लिए राजनैतिक विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है. वर्तमान समय में समूचे झारखंड, बंगाल व ओडिशा के कुड़मी समाज एकजुट हैं. यह एकजुटता व अखंडता आगे भी बनी रहनी चाहिए. आने वाले दिनों में कुड़मी समाज का राजनैतिक मैदान में भी मजबूत दखल होगा.

Exit mobile version