


New Delhi. जुलाई के पहले दिन आम लोगों को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर तो कोई राहत नहीं मिली, लेकिन कमर्शियल उपयोगकर्ताओं (रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल आदि) के लिए अच्छी खबर है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।
एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज 1 जुलाई को दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तो ₹942 ही रहेगी, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर ₹2930 हो गई है। पहले ₹3,113.50 थी। इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। हालांकि, वहीं, तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसके दाम जस के तस बने हुए हैं।



