Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR : ढाई साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिवार, डॉक्टर हैरान
    Headlines

    JAMSHEDPUR : ढाई साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, सदमे में परिवार, डॉक्टर हैरान

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती, पदमा रोड में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. ढाई साल के मासूम रौनक वीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस घटना से परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं. इतनी कम उम्र में बच्चे की हार्ट अटैक से मौत होने पर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

    रौनक वीर, परविंदर सिंह और निकिता कौर का बेटा था. परविंदर एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि उनके पिता राजेंद्र सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं. परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले रौनक की दादी की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी और अब रौनक की मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं.

    घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे रौनक ने अपनी मां के हाथों से रोटी खाई और अपनी बहनों, 10 साल की जसकिरत और 8 साल की प्रभकिरत, के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वह अचानक कमरे में गया और पलंग पर लेट गया. मां निकिता उस वक्त घर के काम में व्यस्त थीं. जब वह रौनक को खाना खिलाने कमरे में गईं, तो देखा कि वह शांत पड़ा था. पहले लगा कि वह सो रहा है, लेकिन हिलाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

    Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

    परिजनों ने तुरंत परिवार वालों को बुलाया और पिता परविंदर को सूचना दी, जो ऑफिस में थे. सभी रौनक को लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हार्ट फेल हो गया है. परिवार को यकीन नहीं हुआ, और वे उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए. लेकिन वहां डॉक्टरों ने रौनक को मृत घोषित कर दिया.

    रौनक का शव टीनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. 5 अक्टूबर 2025 को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दुखद घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है.

    jharkhand highcourt: “हलाला के बाद निकाह से पूर्व पति इनकार अपराध नहीं”, झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला; आरोपी को दी अग्रिम जमानत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    doctors surprised family in shock Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Two and a half year old child dies of heart attack जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel Bus Service: टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा, बस सेवा शुरू, फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

    September 11, 2026

    jharkhand highcourt: “हलाला के बाद निकाह से पूर्व पति इनकार अपराध नहीं”, झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला; आरोपी को दी अग्रिम जमानत

    September 11, 2026

    Jamshedpur: चार प्रमुख मेमू ट्रेनों के टर्मिनल बदलाव की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ाया, सभी चार ट्रेनें टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक ही जाएंगी, वहीं से खुलेंगी

    September 11, 2026
    Recent Post

    Froud AI Video: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से अपने नाम पर फर्जी एआई वीडियो से सावधान रहने की अपील की

    September 11, 2026

    Jharkhand: दिवंगत बड़े भाई और JMM के वरिष्ठ नेता रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, उनके संघर्ष को किया याद

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group