Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : बागबेड़ा में महेश पर फायरिंग के मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीते दिनों महेश प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह और राकेश शर्मा शामिल है. दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है.

संदीप पर चार मामले दर्ज है. दोनों के पास से पुलिस को आर्म्स भी मिले हैं.

बता दे कि 14 मार्च को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस दौरान संदीप ने फायरिंग की थी जिसमें महेश घायल हो गया था. महेश खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा था. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

Exit mobile version