Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: रांची के दो व्यापारी लव अग्रवाल और गुलबहार जमशेदपुर में गिरफ़्तार, जानें क्या है वजह

Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित सेंट्रल एक्साइज की टीम ने स्क्रैप घोटाला मामले में रांची के दो व्यापारियों के गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार किये गये व्यापारियों के नाम कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक है. इन दोनों पर फर्जी जीएसटी बिल के सहारे अधिक आइटीसी का अनुचित लाभ लेने का आरोप है. गिरफ़्तार दोनों व्यापारियों को जमशेदपुर स्थित न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पूछताछ के लिए दोनों व्यापारियों को जमशेदपुर बुलाया था. दोनों व्यापारियों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. लव अग्रवाल बैटरी का व्यापारी है. वह एक कंपनी का अधिकृत विक्रेता है. गुलबहार मलिक पुरानी रद्दी बैटरियों का व्यापार करता है.

गुल बहार मलिक रांची के रिंग रोड के पास एक बस्ती का रहने वाला है, जबकि लव अग्रवाल लालपुर में रहता है. वह एमेरॉन बैट्री (Amaron Battery) का डिस्ट्रीब्यूटर भी है. पूरा घोटाला 250 करोड़ रुपए का बताया जाता है, जिसमें से 50 करोड़ रुपए का दोनों गबन कर चुके हैं.

Exit mobile version