
Jamshedpur.सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर चेंबर भवन में आयोजित माॅनसून ट्रेड फेयर का उद्घाटन शनिवार को किया गया. झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने माॅनसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सिंहभूम चेंबर का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है. उनका हमेशा प्रयास रहता है कि उद्यमी एवं व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान हो, क्योंकि व्यापारी एवं उद्यमी समाज देश एवं राज्य की रीढ़ है.
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार प्रदेश में उद्यमियों एवं व्यापारियों को सकारात्मक माहौल देने की पक्षधर है. यहां कई तरह के उत्पादों के स्टाल लगाये गये हैं. जो लोगों को लुभा रहे हैं. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी समेत अन्य मौजूद थे.
