Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे दो दोस्त, दोनों डूबे, गोताखोरों की मदद से ढूंढने की कोशिश, पर अब तक नहीं मिला सुराग

Jamshedpur. दो किशोर मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे. नहाने के क्रम में दोनों डूब गए हैं. बाबूडीह बस्ती के निखिल महानंद और सूरज सांडिल अपने एक दोस्त के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए थे. इसी बीच निखिल महानंद और सूरज सांडिल डूबने लगे तो दूसरा दोस्त ने उन्हें बचाने की कोशिश की. जब नहीं बचा सका तो भाग कर बस्ती में गया और लोगों को उसकी जानकारी दी. इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 8 बजे तक गोताखोरों की मदद से दोनों किशोर का पता लगाने की कोशिश की. लेकिन दोनों नहीं मिले. अब इन्हें बुधवार की सुबह खोजा जाएगा.

Exit mobile version