Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में दो जानें गयीं, पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या की, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली खुदकुशी

Jamshedpur. परसुडीह में गुरुवार को पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी के रूप में हुई है, जो पोटका प्रखंड के सीएचसी में नर्स के पद पर कार्यरत थी. शिल्पी के पति साहब मुखर्जी को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था.

इसी शक के चलते उसने पहले परसुडीह स्थित घर में पत्नी का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नांदुप रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, चार साल पहले शिल्पी की शादी हुई थी.

पोटका में रहते थे पति-पत्नी
मृतका के भाई अमित कुमार ने बताया कि शिल्पी की शादी चार साल पहले साहब मुखर्जी से हुई थी. घटना की जानकारी शिल्पी की सास ने मेरी मां को दी कि दामाद साहेब का एक्सीडेंट हो गया है. बाद में बाद में सच्चाई सामने आई कि पहले बहन की हत्या हुई और फिर जीजा ने आत्महत्या कर ली.घटना के बाद परसुडीह पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं, सुंदरनगर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से साहब मुखर्जी का शव बरामद किया. दोनों घटनाओं की जांच समानांतर रूप से जारी है.

आरोपों की सच्चाई जांचने में जुटी पुलिस
इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साहब मुखर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है. फिलहाल, प्रारंभिक साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है.

Exit mobile version