Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: सुंदरनगर के कालियाबेड़ा के पास दर्दनाक हादसा, दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

Jamshedpur. सुंदरनगर के कालियाबेड़ा के पास सोमवार की शाम बड़ा हादसा सामने आया. यहां दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी, जिससे दो युवको की मौत हो गयी. मृतकों में सुंदरनगर के सुशील बोदरा और ओडिसा के चिकू बारी शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सुशील प्राइवेट सोमवार को वह अपनी मजदूरी का रुपये लाने के लिए ही हाता की ओर गया था.

उसके बाद रुपये लेकर अपने घर ब्यांगबिल की ओर लौट रहा था. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिकू बारी अपनी बाइक से रायरंगपुर से अपने किसी रिश्तेदार के घर करनडीह आये थे. रिश्तेदार से मिलने के बाद चिकू अपनी पत्नी संध्या बारी के साथ बाइक से रायरंगपुर की ओर लौट रहे थे. उसी दौरान हाता की ओर से बाइक से सुशील बोदरा भी तेज गति से आ रहे थे. जिस दौरान दोनों बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर होने के बाद सुशील और चिकू की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चिकू की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

Exit mobile version