Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: एसएसपी कार्यालय के बाहर पुलिस गिरफ्त से दो कैदी फरार, हथकड़ी की रस्सी काटकर दोनों भागे, एक पकड़ाया, दूसरे की तलाश जारी

Jamshedpur. साकची स्थित एसएसपी कार्यालय के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया चोरी के दो आरोपी पुलिस जीप से कूदकर भाग गये. चोरों को भागता देख पुलिस भी उसके पीछे–पीछे भागी. चोर एक क्वार्टर के पास जाकर छुप गया. इस दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा.

जानकारी के अनुसार, दोनों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने का आरोप है. बिष्टुपुर पुलिस द्वारा दोनों को जेल भेजा जा रहा था. जेल भेजने से पूर्व दोनों को एसएसपी कार्यालय में फिंगर प्रिंट लेने के लिए लाया गया था. इसी बीच दोनों ने हाथ में बंधी रस्सी काट ली और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

Exit mobile version