Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत
Headlines

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

News DeskBy News DeskNovember 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. डोबो में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पांडे ढाबा के समीप कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान धतकीडीह मुखी बस्ती निवासी सुभाष कर्मकार (20) और कपाली के झोपड़ी बस्ती निवासी लाया मुखी (19) के रूप में हुई है। दोनों की असमय मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से डोबो की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पांडे ढाबा के पास सफेद रंग की कार (JH02BN-3464) से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए एएसआई मुन्ना राय ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस के पीसीआर पेट्रोलिंग वाहन से उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है।

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

सुभाष कर्मकार और लाया मुखी की उम्र महज 19 और 20 वर्ष थी। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान बेटों को खोने से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद डोबो और आसपास के इलाकों में सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

November 6, 2026

Jamshedpur: डोबो में कार और बाइक की टक्कर में जख्मी दो युवकों की MGM में इलाज के दौरान मौत

November 6, 2026

UPI Payment पर MDR का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी, NPCI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

November 6, 2026

Tata Group Controversy: रतन टाटा के करीबी सहयोगी रह चुके मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से हटाए जाने को दी चुनौती

November 6, 2026

Supreme court का आदेश, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं, हिरासत में लेने से शुरू होगी 24 घंटे की गिरफ्तारी की समयसीमा

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group