Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur:मानगो में NH 33 पर अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे लोग, चालक जख्मी

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर शनिवार रात एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा. इस घटना में राहगीर बाल-बाल बच गए, जबकि चालक को हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को केबिन से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार चालक कंटेनर में कार लेकर दिल्ली से खरगपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसे आंख लग गयी और कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा.

Exit mobile version