Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जनसुविधा मंच के बैनर तले भाजपा नेताओं ने साकची थाना पर किया था विरोध प्रदर्शन, अब थानेदार ने 22 लोगों पर दर्ज कराया नामजद केस

Jamshedpur. जनसुविधा मंच के बैनर तले भाजपा नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को साकची थाना पर विरोध प्रदर्शन किया था. अब थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर पुलिस ने 22 भाजपा नेताओं को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है, वहीं 50 से 60 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है. इसमें बिना प्रशासनिक अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग, नाजायज मजमा बनाना, घातक हथियारों से लैस होकर जुटना, धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि पुलिस इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई मान रही है.

Exit mobile version