Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने महाष्टमी पर की पूजा

Jamshedpur. शारदीय नवरात्र के अवसर पर महाअष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना का काफी ज्यादा महत्व है. इस कारण आठवें दिन सभी पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा धूमधाम से हुई.

इधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास के पास पूजा पंडाल में पत्नी संग पहुंच कर पूजा-अर्चना की व मां दुर्गा से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने माता को पुष्पांजलि भी अर्पित की. इस दौरान मां के जयकारे से पूरा पूजा पंडाल गुंजायमान रहा.

Exit mobile version