Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 1700 विद्यार्थियों को बांटी डिग्री, 120 मेधावी छात्रों को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल

Jamshedpur.नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में सोमवार को तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और प्रो. शुक्ला मोहंती अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणि, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावक की शामिल हुए. इसमें विभिन्न संकायों से लगभग 1700 छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की गयी. इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रतीक रूप में करीब 120 मेधावी छात्रों को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया.

केंद्रीय मंत्री ने यह कहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर यह महसूस हुआ कि युवा जोश, जज़्बा और जुनून के साथ नए भारत के निर्माता बनकर उभर रहे हैं. आई कैन और आई विल अब केवल एक मोटो नहीं, बल्कि न्यू इंडिया की बुलंद आवाज़ और संकल्प बन चुका है. सभी युवा साथियों को उज्जवल भविष्य और सफलतम जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं!

Exit mobile version