Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जमशेदपुर में निकलेगा यूनिटी मार्च, रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन का होगा आयोजन, जानें सांसद ने क्या कहा?

Jamshedpur. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय व्यापक स्तर पर यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा, ‘इस अभियान की डिजिटल शुरुआत 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडविया द्वारा मेरा भारत पोर्टल पर की गई डिजिटल चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं सरदार 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत चयनित 150 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में दो जिला स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा. पहली पद यात्रा 26 नवंबर 2025 को बिस्टुपुर पटेल स्मारक के निकट से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर ट्रैफिक सिग्नल से होते हुए आउटर सर्किल रोड से पुन: पटेल स्मारक पहुंचेगी और दूसरी पदयात्रा 28 नवंबर को पटमदा में आयोजित की जाएगी.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्रा गुजरात के करमसद से स्टैचू ऑफ यूनिटी तक लगभग 150 किलोमीटर तक की जाएगी. देशभर से चयनित युवा इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना का जन आंदोलन है. उन्होंने सभी युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय योगदान में बढ़-कर कर भाग ले.

Exit mobile version