Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: MGM अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल परिसर में तोड़फोड़

Jamshedpur. डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार देर रात 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पहचान बागबेड़ा निवासी जयप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पेट दर्द और पेशाब नहीं होने की शिकायत पर बुजुर्ग को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि घर लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोबारा अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस और होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को छुट्टी नहीं दी गई थी।

Exit mobile version