Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ठेका कर्मचारी की मौत पर हंगामा, मुआवजा की मांग पर बर्मामाइंस में एनएमएल गेट के समीप कंपनी गेट को किया जाम

Jamshedpur. टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल गेट के समीप मंगलवार रात ठेका कर्मचारी सत्यनारायण निषाद (48) की मौत हो गई। बुधवार को प्रबंधन द्वारा मुआवजा राशि नहीं देने पर मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट को जाम कर दिया है। मृतक ठेका कर्मचारी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड की ठेका कंपनी मेसर्स एमवीएम टेक्नोलाजी में कार्यरत था। मंगलवार को सत्यनारायण बी शिफ्ट में कार्यरत था।

ड्यूटी खत्म होने के बाद जैसे ही वह कंपनी गेट के बाहर निकला, चक्कर खाकर गिर गया।इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को दी। ऐसे में प्लांट से एंबुलेंस आई और सत्यनारायण को लेकर टाटा मेन अस्पताल पहुंची जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बर्मामाइंस का रहने वाला मृतक की पत्नी व दो बच्चे हैं।

25 लाख रुपये मुआवजा की मांग : ठेका कंपनी
प्रबंधन के अधिकारी और मृतक के आश्रितों के बीच मुआवजा की मांग को लेकर वार्ता किया गया. जहां परिजनों ने 25 लाख रुपये का मुआवजा मांगा। परिजनों ने बताया कि सत्य नारायण के बेटे का नामांकन भुवनेश्वर के इंजीनियरिंग कॉलेज में हो चुका है। ऐसे में उसकी पढ़ाई काफी जरूरी है। मुआवजा कर राशि को लेकर अब तक पक्की वार्ता नहीं हो पायी है।

Exit mobile version