Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची में कचहरी बाबा मंदिर की घेराबंदी करने पर हंगामा, टाटा स्टील यूआइसीएल का विरोध, पुलिस तैनात

Jamshedpur. साकची का ऐतिहासिक चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर (कचहरी बाबा मंदिर) में गुरुवार सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब टाटा स्टील यूआइसीएल ने मंदिर के पीछे की ओर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया. यह हिस्सा जुबिली पार्क से सटा हुआ है. मंदिर कमेटी का कहना है कि घेराबंदी के कारण मंदिर का पिछला निकास मार्ग बंद हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होगी.

इसे लेकर मंदिर प्रबंधन समिति ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थानीय हिंदूवादी संगठन और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और टाटा स्टील यूआइसीएल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

Exit mobile version