
Jamshedpur. रामनवमी के अवसर पर शनिवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल, नो नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ एवं स्वर्णरखा घाट जाने वाले मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
त्योहार के दौरान भीड़ और जुलूस को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
