
Jamshedppur. परसुडीह बाजार में मंगलवार को पूजा समिति के बीच हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल भेजा गया. दरअसल, पुरानी समिति और नयी गठित समिति के बीच भूमि पूजन और बैठक को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि पुरानी समिति के सदस्यों ने अचानक तलवार से हमला कर दिया.
इसमें तीन लोगों को गंभीर चोट लगी है. सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है. गंभीर रूप से घायल लोगों में श्याम बिहारी यादव, राहुल मुखी और रंजीत यादव शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
