Lahar Chakra

Jamshedpur Vote Counting: मनगो, जुगसलाई और चाकुलिया निकाय चुनाव के लिए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 27 को मतगणना, मेयर के साथ वार्ड सदस्यों के मतों की भी होगी गिनती

Jamshedpur.नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के तीनों निकाय में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी। मतदान खत्म होने के बाद सभी मतपेटियों को खासमहल के स्टेट फुड कॉरपोरेशन के गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रुम में रखा गया है। तीनों निकाय से मत पेटियां लेकर मतदान कर्मी खासमहल पहुंचे।

मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया गया है। मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में 27 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना का काम आरंभ हो जायेगा।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि चाकुलिया में दो राउंड, जुगसलाई में तीन और मानगो में चार राउंड में मतगणना होगी। सबसे पहले चाकुलिया का परिणाम घोषित होने की संभावना है। मेयर चुनाव के साथ-साथ वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती का काम भी जारी रहेगा। मतगणना के साथ-साथ सभी के परिणाम की भी घोषणा होती रहेगी।

Exit mobile version