Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सभी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े मतदाता, स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में घट गये
    Headlines

    Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के सभी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े मतदाता, स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में घट गये

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले के 18 लाख, 54 हजार, 767 मतदाता वोट डालेंगे. यह आंकड़ा बीते जून माह में संपन्न लोकसभा चुनाव से 14 हजार 511 कम है. लोकसभा चुनाव में 18 लाख, 69 हजार 278 मतदाताओं की सूची लिस्ट में थी. चुनाव के बाद जून एवं जुलाई में कराए गए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में 6237 मतदाता बढ़कर कुल वोटर 18 लाख, 75 हजार, 515 हुए. लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 25 जुलाई से चलाए गए विशेष द्वितीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले के 20 हजार 748 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया. सबसे ज्यादा मतदाता जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में घटे हैं. वहां 6 हजार 106 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया. लोकसभा चुनाव के बाद कराए गए पुनरीक्षण में वैसे तो सभी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता घटे हैं. लेकिन 20748 वोटर का नाम कटने के बाद भी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को छोड़कर अन्य विधानसभा में लोकसभा चुनाव की अपेक्षा कमोबेश मतदाता बढ़े हैं.

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मीडियाकर्मियों को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में चिन्हित मतदाताओं की संख्या के आधार पर ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे. हालांकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने, स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चलती रहेगी. उन्होंने कहा कि पिछली बार की अपेक्षा जेंडर रेशियो में सुधार हुआ है. अब ओवर ऑल 1000 पुरुष मतदाता पर 999 महिला मतदाता हैं. वहीं इस बार थर्ड जेंडर दो मतदाता बढ़े है. अभिय़ान के दौरान पश्चिमी विधानसभा में दो थर्ड जेंडर बढ़े. जिससे जिले में उनकी संख्या बढ़कर 137 हो गई.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, स्थानांतरित करने तथा हटाने से जुड़े 1 लाख, 61 हजार, 787 फॉर्म प्राप्त हुए. पुनरीक्षण कार्य में घर-घर जाने पर बीएलओ को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसे देखते हुए इस बार सभी बीएलओ को पहचान पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने जुगसलाई विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 164 व 165 की बीएलओ क्रमशः सुल्ताना खातुन व फिरदौस खातुन को पहचान पत्र प्रदान किया.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Voters increased in all assembly constituencies of East Singhbhum
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group