
Jamshedpur.लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर नदी का जलस्तर बढ़ने से छठ व्रतियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी बढ़ने के कारण पूजा के लिए तैयार किए गए कई घाट पानी में डूब गए हैं। इससे छठ पूजा की तैयारियों को झटका लगा है। घाटों पर पानी भर जाने से व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ गई है। जिन घाटों पर साफ-सफाई और पूजा की व्यवस्था की गई थी,
वहां जलस्तर बढ़ने से अब पूजा करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में छठ व्रतियों को पूजा के लिए वैकल्पिक घाटों की तलाश करनी पड़ सकती है।
हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मानगो स्वर्णरेखा घाट पर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार नदी का बढ़ता जलस्तर प्रशासन और पूजा समितियों के लिए भी चुनौती बन गया है।