Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

Jamshedpur.जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई करीब 18 मिमी बारिश से मौसम बेहद सुहाना हो गया है। शनिवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को भी दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई। इस प्री-माॅनसून शावर के कारण लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही उमस और तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को पूर्वी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों में अच्छी और भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद, मौसम के रुख को देखते हुए 23 से 25 जून तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

Exit mobile version