Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: अचानक बदले मौसम ने दी बड़ी राहत, बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

Jamshedpur. जमशेदपुर वासियों को शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में पूरा शहर अंधेरे जैसी स्थिति में नजर आने लगा। दिन के समय ही शाम जैसा माहौल बन गया।

तेज हवाओं के साथ मौसम ठंडा होने लगा और लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कई इलाकों में अच्छी बारिश में बदल गई। बारिश की बूंदें गिरते ही गर्म धरती से उठी मिट्टी की खुशबू ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

Exit mobile version