Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: खिली धूप से तापमान में वृद्धि, पर कल से फिर फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना

Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार को सुबह से धूप निकली. इस धूप से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है. मौसम विभाग ने कहा कल से फिर से हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई.

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा था.शुक्रवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

Exit mobile version