
Jamshedpur. झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है. वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है. झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है.
राज्य में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राज्य के विभिन्न जिलों में मध्यम से हल्के दर्ज की बारिश होने की संभावना है. सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहे.
