Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: दिवाली के दिन आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, पर बारिश का अनुमान नहीं, मौसम रहेगा शुष्क

Jamshedpur. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा. इस दिन बारिश होने का अनुमान नहीं है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे पहले 30 अक्तूबर तक आकाश में बादल रहेगा. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. 31 से तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम केंद्र ने लगाया है. सोमवार को हल्के बादल छाये रहे. छिटपुट बारिश भी हुई. 30 अक्तूबर तक मुख्य रूप से पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भाग में हल्की बारिश का अनुमान है.

Exit mobile version