Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather Today: जमशेदपुर में आज भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, रहें सतर्क

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में नौ जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है. विभाग के अनुसार सात जुलाई को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला में 73 मिमी रिकॉर्ड की गई. इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई इनमें बन्दगांव में 60.8 पालकोट में 56.8, फतेहपुर में 55, खरसावां में 52.6, बहरागोड़ा में 44.6, धालभूमगढ़ में 42.4, घोड़ा बांदा में 39.4, चाईबासा में 39, रनिया में 34.6, चैनपुर में 33 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

Exit mobile version