Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

Jamahedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने चार अक्तूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. 29 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों के अलावा मध्य हिस्से, जिसमें राजधानी रांची और आसपास के जिले शामिल हैं,

कई स्थानों पर गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश की संभावना है.इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

Exit mobile version