Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur West : जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कई क्षेत्रों का किया दौरा, बोले, भ्रम में न रहें सिलिंडर ही कमल और कमल ही सिलिंडर

Jamshedpur. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रहा है. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. कदमा के शास्त्रीनगर और रानीकुदर से अपनी पदयात्रा की शुरुआत करते हुए श्री राय कई क्षेत्रों में गये. कदमा के रामनगर में उन्होंने लोगों से मुलाकात कर पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी ली. वे भाटिया बस्ती भी गये.

यहां से वह साकची के शिवपुरी कॉलोनी पहुंचे. इसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पहुंचे. यहां श्री मुंडा की तरफ से काली पूजा का भोग वितरण का आयोजन किया गया था. भोग ग्रहण करने के बाद श्री राय सोनारी के गांधी रोड में जनसंपर्क किया. सोनारी के ही बच्चा सिंह बस्ती तथा बलराम बस्ती में भी गये. वे गुदड़ी बाजार सिनेमा मैदान भांगड़ समिति द्वारा आयोजित आरती में भी शामिल हुए. शाम में न्यू सीपी क्लब में उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ बैठक की. इस दौरानल उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी भ्रम में न पड़ें. इस चुनाव में कमल ही सिलिंडर है और सिलिंडर ही कमल है.

Exit mobile version