
Jamshedpur. पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली गांव में अनियंत्रित टाटा मैजिक की ठोकर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली का निधन हो गया है. घटना शनिवार रात लगभग 7 बजे की है. खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से लेकर कोवाली से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान कोवाली बाजार में ही हरिणा सरहुल से लौट रहे एक टाटा मैजिक ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी जिससे रिंति माहली मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद कोवाली पुलिस ने टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है.
