
Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 4 होलिडे होम निवासी सुमित अग्रवाल की पत्नी संस्कृति अग्रवाल ( 34) ने गुरुवार की शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पति सुमित अग्रवाल जीएसटी फाइलिंग का काम करते हैं. घरवालों ने संस्कृति को फंदे से लटका देखा तो आनन फानन में टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतका संस्कृति अग्रवाल का मायके बिष्टुपुर एम रोड में है. मृतका के पिता विश्वनाथ अग्रवाल के अनुसार बेटी की शादी के छह साल हुए हैं. उन्हें एक बेटी भी है. बेटी कुछ दिनों से गुमशुम रहती थी. 30 जनवरी को उसने पंखा से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसमें किसी का दोष नहीं है.