Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पार्किंग विवाद में महिला से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur.सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला पार्किंग को लेकर हुए विवाद का है.

शिकायतकर्ता स्वाभूमि ग्रीन वैली, गंगा अपार्टमेंट, घोड़ाबांधा (थाना गोविंदपुर) निवासी प्रणीता सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपनी दीदी और जीजा के घर, अंजली अपार्टमेंट, न्यू सीतारामडेरा आई थीं. रात करीब 9:45 बजे जब वह वहां से लौट रही थीं, उसी दौरान अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में उनके साथ मारपीट की गई.

Exit mobile version