Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Jamshedpur. परसूडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू निवासी युवती ने हलुदबनी निवासी मथुरा मोहन टुडू पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परसुडीह थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह दिसंबर 2025 से आरोपी के संपर्क में थी। आरोपी शादीशुदा है। उसने पीड़िता से शादी करने के बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी से मुकर गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version