Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : सदर अस्पताल में world oral health Day का आयोजन, स्वास्थ्य केंद्रों में एक माह चलेगा जांच अभियान

जमशेदपुर. सदर अस्पताल, खासमहल में गुरुवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस (world oral health Day) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा आनीन्द्य मित्रा, डीएलओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया, डॉ विमलेश कुमार, डॉ प्रीति पाण्डेय पांडे, डॉ. मोजिंदर बिरूआ आदि उपस्थित थे.

दिनांक 20 मार्च से 20 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यक्रम में मौखिक स्वास्थ्य संवर्धन और रोकथाम से संबंधित गतिविधियों का आयोजन जिले के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देना और मुंह तथा मसूड़ों की साफ सफाई के बारे में जागरूकता पैदा करना है.

एक माह तक चलेगा कार्यक्रम

मुंह को स्वस्थ रखने के लिए सदर अस्पताल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एच डब्ल्यूसी में मुख रोग की जांच के लिए पूरे एक माह तक शिविर लगाया जा रहा है. इसमें आम लोगों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भी जांच की जाएगी. 20 मार्च से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दंत चिकित्सक मुख रोगों से बचाव, लक्षण और इलाज की जानकारी देंगें.

स्वस्थ मुख के लक्षण

आपका मुंह स्वस्थ है अथवा नहीं.इसकी जानकारी बेहद जरूरी है. यदि मुंह से बदबू आ रही है, जीभ सफेद है, जीभ पर किसी तरह के जख्म दिख रहे हैं, मसूड़ों से खून आ रहा है, दांतों में सड़न या कैबिटी बनी हुई है,मुंह में छाले हैं,मुंह के स्किन में किसी तरह का बदलाव दिखे तो दंत चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना चाहिए.

इनका अधिक इस्तेमाल नहीं करें 

किसी भी व्यक्ति को ओरल हाइजीन सही रखने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक, कॉफ़ी, अधिक चीनी वाला भोजन, शराब, पान मसाला, तंबाकू अधिक ठंडा या गरम फूड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

यह भी करें

अपने मुख को रखें स्वस्थ, दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें.

लोग अपने मुंह की जांच कर स्वयं ही स्वस्थ का पता लगा सकते हैं. इसके लिए मुंह से दुर्गंध आने, जीभ पर सफेद छाले या कोई जख्म दिखने, मसूड़ों से खून आने, दांतों में सड़न या कैबिटी बनने, मुंह के स्किन में किसी तरह का बदलाव दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

डॉ विमलेश कुमार, दंत चिकित्सक

Exit mobile version