
Jamshedpur.टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 29 (केएल-फोर 2/5) के निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आर्यन राज की टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आर्यन जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थान XLRI में प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, आर्यन ने 25 फरवरी की देर रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।
तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त घर में केवल आर्यन और उसके पिता मौजूद थे, जबकि उसकी मां बेंगलुरु में अपनी बेटी के पास गई हुई थीं। टेल्को थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सल्फास की गोलियां बरामद की गई हैं।
पुलिस ने आर्यन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे यह मामला फिलहाल एक अबूझ पहेली बना हुआ है।
