Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: XLRI में ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन आज

Jamshedpur. एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा 9 अक्टूबर को ’13वें डॉ. वर्गीज कुरियन मेमोरियल ओरेशन ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ का आयोजन किया जाएगा। श्वेत क्रांति के जनक और ‘अमूल’ के संस्थापक डॉ. वर्गीज कुरियन की स्मृति में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. शाजी केवी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।

भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाले ‘मिल्क मैन’ डॉ. कुरियन के आदर्शों को समर्पित इस मंच की शुरुआत संस्थान के ‘फादर अरुपे सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टएबिलिटी’ द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और सहकारी आंदोलन के माध्यम से युवाओं में सामाजिक रूप से जिम्मेदार उद्यमशीलता की भावना जागृत करना है।

Exit mobile version