Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : एक्सएलआरआइ की टीम ने केपीएस में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता को लेकर किया जागरूक
    Headlines

    Jamshedpur : एक्सएलआरआइ की टीम ने केपीएस में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया. माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें. इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया.

    इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन एमटीएमसी की छात्रा रुहानी और अंजन सहित चार स्वयंसेवी मेडिकल छात्रों ने किया. एक्सएलआरआइ की ओर से नेहाल, सम्यक, अंशी और अनुश्ठा ने आयोजन की रूपरेखा और संवाद को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस दौरान रुहानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पाखी के जरिए हम माहवारी स्वास्थ्य पर खुली बातचीत को सामान्य बनाना चाहते हैं और किशोरियों को आत्मविश्वास के साथ अपना ख्याल रखने के लिए जागरूक करना चाहते हैं. सत्र के दौरान छात्राओं को स्वच्छता संबंधी आदतों, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया. साथ ही, ऐसा सुरक्षित माहौल भी तैयार किया गया जहां बच्चियां बिना झिझक अपने सवाल पूछ सकें और अनुभव साझा कर सकें. टीम समर्थ्य ने कहा किहमारा प्रयास है कि ‘पाखी’ के माध्यम से जागरूक किशोरियां आगे चलकर अपने साथियों, परिवार और समुदाय को भी प्रभावित कर सकें.

    माहवारी स्वास्थ्य किसी वर्जना का नहीं, बल्कि गरिमा, जागरूकता और सशक्तिकरण का विषय है. ज्ञात हो कि पाखी एक्सएलआरआइ की एक नियमित सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों में लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं. वर्षों से यह पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि किशोरियों में आत्मविश्वास भी विकसित कर रही है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: XLRI team made adolescent girls aware about menstrual hygiene in KPS जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group