Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : बोड़ाम में पीट-पीटकर युवक की हत्या, शव को फंदे से लटकाया, पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सुरेश कुशवाहा (39) की पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दूसरे दिन मिली थी. इसके बाद मामला थाने तक  पहुंचा. वादी पक्ष का कहना है कि पुलिस मामले को आत्महत्या में बदलने के चक्कर में लगी हुई है. घटना में आरोप पड़ोस का रहने वाला सुरेश कुशवाहा और राजेश कुशवाहा पर लगाया गया है.

सुरेश की पत्नी रानी कुशवाहा का कहना है कि 3 अप्रैल की दोपहर आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पर आए हुए थे. इस बीच उनके साथ मारपीट की गई थी. उन्होंने घटना में बीच-बचाव भी किया था. घटना की शाम को रानी अपने दो बच्चों के साथ डिमना स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए थे. दूसरे दिन सुबह 6 बजे जब लौटे तब देखा कि पति सुरेश कुशवाहा फंदे पर लटके हुए हैं.

Exit mobile version