Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बारीडीह बस्ती के शांति नगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Jamshedpur. बारीडीह बस्ती स्थित शांति नगर में गुरुवार दोपहर विभा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन आनन-फानन में विभा को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। विभा दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में थीं।

कुछ देर बाद परिजनों को उनके फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। विभा ट्यूशन पढ़ाती थी। विभा के पति अरविंद कुमार स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।बताया गया कि वह दोपहर में खाना खाने के लिए घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। दंपती का छह वर्षीय एक बेटा भी है। घटना के समय विभा के सास-ससुर मकान के निचले हिस्से में मौजूद थे।

Exit mobile version