Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे युवक को हाइवा ने रौंदा, विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

Jamshedpur. जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स जा रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुमित मुंडा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इस दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत हाइवा को मौके पर ही रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version