जमशेदपुर । साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार शाम एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें समाज की विभिन्न संस्थाओं ने नगर निकाय चुनाव में विजयी उम्मीदवारों का सम्मान किया।
मेयर और पार्षदों का हुआ अभिनंदन
इस अवसर पर सुधा गुप्ता (मानगो नगर निगम की प्रथम मेयर), मनोज चौधरी (सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष), इंदु शर्मा (चाकुलिया पार्षद) तथा जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा और शिल्पी तापड़िया का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बन्ना गुप्ता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इसके बाद भजन गायक महाबीर अग्रवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शॉल, पगड़ी और मोमेंटो देकर सम्मान
समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को शॉल, राजस्थानी पगड़ी, बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी, उमेश शाह, अशोक मोदी और अन्य गणमान्य लोगों ने मंच पर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
इसके अलावा मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं, जिनमें महिला संगठन भी शामिल थे, ने भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रकट किया।
सामूहिक सहभागिता से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शाह और अशोक मोदी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में नरेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, प्रमोद खन्ना, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया और राहुल चौधरी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग
इस मौके पर मुरलीधर केडिया, रमेश अग्रवाल, श्याम सुन्दर खेमानी, संतोष खेतान, महाबीर नागोलिया, दीपक पारीक, मोहनलाल गुप्ता, भारत भूषण अग्रवाल, राजेश पसारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।