Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur: जनप्रतिनिधियों की कानून बनाने में रुचि बढ़ जाए तो विसंगतियां खत्म हो जाएंगीः सरयू राय 
    Elections

    Jamshedpur: जनप्रतिनिधियों की कानून बनाने में रुचि बढ़ जाए तो विसंगतियां खत्म हो जाएंगीः सरयू राय 

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    मेरे काम में कोई गलती दिखे तो मुझे बताएं, मैं तत्क्षण उसे सुधार लूंगाः सरयू राय

    जमशेदपुर:   जो आदमी काम करता है, गलती उसी से होती है। जो आदमी काम ही नहीं करेगा, उससे गलती कैसे होगी? इससे भी अहम यह है कि अगर आपसे गलती हो गई है तो आप उसे तत्काल सुधार लें। फिर कोई गड़गड़ी की गुंजाइश नहीं रहेगी। मैं राजनीति में हूं, काम करता हूं, इंसान हूं,मैं आपसे यह अपेक्षा करता हूं कि अगर काम करते वक्त मुझसे भी कोई गलती हो जाए या आपको मेरे किसी भी काम में कोई गलती दिखे तो आप तत्काल मुझे उसके बारे में बताएं। मैं तत्क्षण उस गलती को सुधार लूंगा। जरूरत पड़ी तो उस काम को भी रोक दूंगा। मेरा मकसद बेहतर काम करने का है और मैं इसमें आप सभी अधिवक्ताओं का सहयोग चाहता हूं।

    उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने कही। वह बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। संविधान दिवस के मौके पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन ने सरयू राय के सम्मान का कार्यक्रम रखा था।

    श्री राय ने कहा कि हमारा भारतीय संविधान एक लचीला संविधान है। हम सभी अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे हैं। आप अधिवक्ता हैं तो आप लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। हम लोग राजनीति में हैं तो नियम-कानून बनाते हैं। विधानसभा में हम लोग बैठते हैं। अगर नियम-कानून सही तरीके से बन जाएं तो आज जो भी विसंगतियां हमें दिख रही हैं, वह नहीं दिखेंगी। हम लोग जब कानून बनाने के लिए बहस करते हैं, तब विधानसभा हो या लोकसभा, सबसे कम संख्या रहती है। जिनके जिम्मे हमने कानून बनाने का काम सौंपा है, जिन्हें हमने निर्वाचित करके विधानसभा या लोकसभा में भेजा है, उनकी रुचि थोड़ी अगर बढ़ जाए, वो कानून के निर्माता बन जाएं, वो कानून को शक्ति से तौलने वाले न बन जाएं तो हमारी स्थिति बेहतर हो जाएगी। अदालतों से बोझ हटेगा और अधिवक्ताओं को अपनी भूमिका निभाने में सहूलियत होगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    सरयू राय ने कहा कि यह संक्रमण का दौर है। परिवर्तन हो रहा है। अब नये कानूनी प्रावधान आ गये हैं। पहले हम लोगों को यह लग रहा था कि नये कानूनी प्रावदानों से कुछ परेशानियां होंगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। लोगों के मन में कोई शंका-कुशंका नहीं है।

    इसके पूर्व जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतीन दास ने श्री राय का स्वागत किया। उनके साथ श्री राय का जनरल सेक्रेट्री राकेश रंजन, अधिवक्ता श्री बरियार, बलई पांडा, राजहंस तिवारी, आरडी सिंह और कमेटी के अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    इसके पश्चात अपने संबोधन में जिला बार कमेटी के सदस्यों ने अपनी जरूरतों को श्री राय के समक्ष रखा। श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इन मांगों को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे।

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur bar association jamshedpur ke advocates ne mla saryu rai ko kiya samanit Jamshedpur news jamshedpur paschim vidhansabha ke mla saryu rai Sambidhan divas per bises saryu rai ne kaha mere me koi galti dikhe to kahenge sudhar launga
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर की QuNITe टीम का शानदार प्रदर्शन, NTPC Electron Quiz के नेशनल फाइनल में पहुंची

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ सशक्तिकरण और सेवा संकल्प अभियान की बनी रूपरेखा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :आजादनगर में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 1299 पुड़िया गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    September 11, 2026

    PATNA NEWS: त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 2 दिसंबर तक बढ़ा

    September 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और स्वावलंबी ओडिशा के बीच समझौता, उद्यमिता और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    September 11, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group