Site icon Lahar Chakra

जेसिटी : वेल बेबी शो में नैयरा व धानवी बनी विजेता, प्रतिभागी का प्रमाण पत्र

जमशेदपुर : टेल्को वेल बेबी क्लिनिक की ओर से बुधवार को बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन टेल्को क्लब में किया गया. इसमें दो भाग किए गए थे. पहला छह महीने से एक साल व दूसरे समूह में एक साल से तीन साल के बच्चों काे शामिल किया गया. वहीं निर्णायक मंडली में डाक्टर्स की टीम शामिल रही. इसमें पहले समूह में नैयरा सिंह प्रथम, श्रीनय चौधरी व सात्विक कुमार दूसरे व लान बोंड व अर्थीशा सेन तीसरे स्थान पर रहे. वहीं दूसरे समूह में धानवी आर्या, ओमांश प्रकाश, नदीमा पल्ली, देभाष वर्मा अव्वल रही. शेष सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया .

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला संस्थान की अध्यक्ष नितु तिवारी मौजूद थी. इन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया. इस अवसर पर संस्थान के कमेटी मेंबर एवं टाटा मोटर्स के डाक्टर्स का पूरा सहयोग रहा. जिसमें डाक्टर राजीव शरण, डाक्टर प्रिया, मित्र बानो, विवेक आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उपाय बताए गए. हर महीने बच्चों को टीकाकरण व उनके खान-पान के बारे में बताया गया. इसे सफल बनाने में संस्था की सचिव सुजाता दास, अर्चना वर्मा, नूपुर ओजस्वी, रीना पदान, तमाली चक्रवर्ती, रश्मि श्रीवास्तव, मौसमी दास, रमना आचार्या आदि माैजूद थे.

Exit mobile version